गया के गुरारु अंचल कार्यालय में एक कुत्ते की जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया है। इसके लिए बकायदा कुत्ते की फोटो लगे आधार कार्ड और शपथ पत्र को भी डाला गया है। बड़े से लेकर छोटे अधिकारी तक हर कोई इस आवदेन को देकर हैरान हैं।
इस , कहना है कि मैंने आवेदन नहीं किया। किसी ने मेरा नंबर डाल दिया है। लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। मेरे पास अनजान नंबरों से फोन आ रहे हैं। कोई बोल रहा है मेरे कुत्ते का बनवा दो। कोई बोल रहा है मेरी गाय-भैंस का भी बनवा दो। मैं परेशान हो चुका हूं।
इसमें आवेदक का नाम टॉमी, पिता का नाम शेरू माता का नाम गिनी, पेशा स्टूडेंट, जाति-बढ़ई लिखी गई है।

ऑनलाइन आवेदन पहुंचते ही अंचल दफ्तर के सभी कर्मी कुछ पल के लिए चकित रह गए।
ऑनलाइन आवेदन पहुंचते ही अंचल दफ्तर के सभी कर्मी कुछ पल के लिए चकित रह गए। वह समझ ही नहीं पाए कि आखिर इस मामले में उन्हें क्या करना है। बात समझ में डाटा आपरेटर को नहीं आई तो उन्होंने इस बात की जानकारी अंचल अधिकारी को दी। अंचल अधिकारी ने डाटा ऑपरेटर की बात सुनते ही चौंक गए। उन्होंने कहा कि जरूर किसी की यह शैतानी है।
इस संबंध में अंचल अधिकारी संजतीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर पर डायल किया गया तो ट्रू कॉलर पर राजा बाबू , गुरारु का नाम आया, लेकिन फोन बंद है। संबंधित युवक की पहचान कराई जा रही।
उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह सरासर गलत है। ऐसी हरकत सरकारी व्यवस्था का मजाक उड़ाना है।

आवेदन में कुत्ते का आधार कार्ड भी दिया गया है।
पढ़िए आवदेन में क्या है
कुत्ते के आवेदन में आवेदक का नाम टॉमी, पिता का नाम शेरू माता का नाम गिनी, ग्राम पांडेपोखर, ग्राम पंचायत रौना, वार्ड नंबर 13, अंचल गुरारु, थाना कोंच, आधार संख्या 99346045827 और मोबाइल नंबर लिखा है। पेशा स्टूडेंट, जाति-बढ़ई, जाति अनुक्रमांक 113 जन्म तिथि 14 /4/ 2022 है।
जिसका आवेदन संख्या bccco/2023/314491 है। खास बात यह भी इस आवेदन में एक शपथ पत्र भी दिया गया है। आवेदन को स्वीकार भी किया जा चुका है। यही आधार कार्ड पर कुत्ते का फोटो भी लगा है। कुत्ता सफेद कलर का है। वह पेट डॉग मालूम पड़ता है।

जिस दिन आवेदन दिया गया था मैं एग्जाम देने गया था। हमारे पास टिकट है। एडमिट कार्ड सब है। पता नहीं किसने वहां मेरा डाल दिया है।- स्टूडेंट जिसके नंबर से ये आवेदन किया गया है।



Leave a Reply