Breaking NewsHealth & Wellness

बड़ी खबर: एक ही परिवार के 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक 3 साल का बच्चा भी शामिल…

कोरोना का क’हर एक ही परिवार के 9 लोगों पर बरपा है. परिवार के सभी सदस्यों कोरोना पॉजिटिव है. इसमें एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है. यह माम’ला इंदौर के तंजीम नगर का है

बताया जा रहा है कि इस परिवार की एक बुजुर्ग पहले से ही संक्रमण के कारण हॉस्पिटल में भर्ती है. पूरे परिवार को आइसोलेट किया गया है. इस परिवार में पहले एक सदस्य को कोरोना का संक्रमण हुआ था. जिसके बाद परिवार के कुल 9 सदस्यों में भी फैल गया.

इंदौर में कहर बरपा रहा कोरोना

इंदौर में 69 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं. यहां पर 24 घंटे में 37 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना को लेकर इंदौर में 625 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है. मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर यहां के मार्केट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. सब्जी और दूध लोगों के घर तक प्रशासन की ओर से पहुंचाया जा रहा है. बड़ी बात यह है कि यहां कई छोटे बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है जो तीन साल से लेकर आठ साल के है.

Input: 1stbihar jharakhand

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.