मुजफ्फरपुर में रविवार को वफ्फ की जमीन विवाद को लेकर प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। कई वर्षों से चले आ रहे वफ्फ जमीन मामले को लेकर प्रशासन के तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद SDM पूर्वी ज्ञान प्रकाश और नगर डीएसपी राघव दयाल की उपस्थिति में कमरा मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा पर अवैध कब्ज़ा करके रह रहे मौलाना काज़िम शबीब को जबरन हटाया गया और मौलाना आबिद असगर को मौतव्वली बनाया गया।
इस दौरान विरोध करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। हालांकि, SDM पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरी कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर किया गया है। अब इमामबाड़ा और कमरा मोहल्ला स्थित मस्जिद की पूरी जिम्मेदारी आबिद असगर को दे दी गई है।
एक तरफ इस कार्रवाई के बाद मौलाना काज़िम शबीब मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कर रहें थे। वहीं, अन्य लोगो ने इस कार्रवाई की तारीफ़ करते हुए बताया कि अब मोहल्ले में शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक कार्य भी हो सकेंगे। मामले मे नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया की आदेश मिला था की मस्जिद व इमामबाड़े की जमीन पर अवैध कब्जा है।
इसे वफ्फ बोर्ड को निर्धारित करना था। इसी के आलोक मे sdo पूर्वी ज्ञान प्रकाश समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जमीन पर से कब्जा हटवाया गया है। विरोध करने पर मौलाना को समझाया गया है। इसके अलावा, एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया गया है।



Leave a Reply