BIHARBreaking NewsHealth & WellnessSTATE

CoronaVirus: दिल्ली से लौटा युवक तो कोरोना वायरस के ड’र से घर छोड़कर भागे परिजन…

अलीगढ़ के गांव दादों निवासी युवक कुछ माह पूर्व दिल्ली में मजदूरी करने गया था। कोराना वायरस के चलते लॉकडाउन होने पर वह मंगलवार को गांव लौटा तो परिजन उसे देखकर घर से भाग गए। प्रधान ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। टीम बुध‌वार को पहुंचकर जांच करेगी।

कस्बा दादों निवासी रिंकू पुत्र कांति प्रसाद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन की वजह से तीन दिन पहले वह गांव आ गया। उसको गांव में आता देख परिवार के लोग मकान में ताला लगाकर भाग गए। रिंकू किसी मकान का ताला तोड़कर घर में पहुंच गया, लेकिन परिजन घर से बाहर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि युवक सर्दी और जु’काम से पी’ड़ित है। प्रधानपति कल्लू खां का कहना है कि उन्होंने एसओ, एसडीएम और छर्रा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को फोन से सूचना दी है। 108 पर भी सूचना दी, लेकिन वहां से भी कोई एंबुलेंस या टीम गांव नहीं पहुंची।

मुंबई से लौटे बेटे को मां-बाप ने घर से लौटाया
वहीं, कुछ दिनों पहले मुंबई में शटडाउन के बाद एक युवक किसी तरह आखिरी ट्रेन पकड़कर घर पहुंचा तो मां-बाप ने उसे गेट पर ही रोक दिया और कहा कि पहले अस्पताल जाओ। कोरोना की जांच कराकर आओ। बेटा सफाई देता रहा कि उसे कोरोना नहीं हुआ है। लेकिन उसके माता-पिता ने जांच के लिए लौटा दिया। इसके बाद बेटे ने सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में जांच कराई और कोरोना का लक्षण न मिलने पर घर लौटा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.