बेतिया में एक नाबालिग लड़के का आत्महत्या करने से पहले का वीडियो सामने आया है। नाबालिग वीडियो में भोजपुरी में कह रहा है कि वो गलत लड़की से पाला पड़ गया। उसने धोखा दिया है। मजबूरी में यह कदम उठा रहा हूं। नाबालिग का शव 11 जनवरी को आम के पेड़ से लटकता मिला था। इस मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
दरअसल, मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया पंचायत के गच्छूली टोला गांव से पूरब स्थित एक बगीचे में आम के पेड़ से मनीष कुमार (17) का शव मिला था। घटना के संबंध में मृतक के परिजन प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रहे थे। इसी बीच मनीष के मोबाइल पर उसका बनाया गया वीडियो मंगलवार को मिला है। इसमें वो सुसाइड करने की बात कह रहा है।

मनीष ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया था।
मनीष सुसाइड से पहले 40 सेकंड का वीडियो बनाता है। वीडियो में वो रोते हुए अपनी मां से माफी मांग रहा है। कहता है कि ‘माफ करिए माई, ए जन्म में तोर कर्जा नईखी उतार सकत। गलत लड़की से पाला पड़ गई। उ बर्बाद करके हमरा के छोड़ देलस। ओकरा से ऐतना लगाव हो गइल कि का बताई। एक पल भी ओकरा बिना आदमी नइखे रह सकत गलत लड़की से पाला पड़ गइल बर्बाद कर देलख। धोखा त हमरा के देले बिया। धोखा के सजा त हम ओकरा के देबे करम जरूर। बड़ी मजबूर बानी। नईखे रह सकत ओकरा बीना एक पल भी। ऐतना लगाव हो गईल बा। का बताई। ऐही से मजबूरन ई कदम उठावे जात बानी। माफ करिए माई…….’

मनीष के मोबाइल से एक लड़की के साथ उसकी तस्वीर मिली है।
गांव के ही लड़की से मनीष का चल रहा था प्रेम प्रसंग
मृतक नाबालिग के भाभी मधु देवी ने बताया कि मनीष करीब एक वर्षों से पंचायत की ही एक लड़की से प्यार करता था। लड़की भी मनीष से प्यार करती थी। मनीष बेतिया में रहकर पढ़ाई करता था और उसके प्रेमिका भी बेतिया में ही रहकर पढ़ाई करती थी।



Leave a Reply