BIHARBreaking NewsPATNASTATE

ह’ड़कंप : बिहार में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने, अब कुल संख्या हुई 21…

बिहार में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) के पांच और नए मा’मले सामने आए हैं. इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल कोरोना पी’ड़ित म’रीजों की संख्या 21 हो गई है. सूत्रों के मुताबिक आईजीआईएमएस (IGIMS) की जांच में 4 और RMRI की जांच में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. आईजीआईएमएस ने उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी है. इसके बाद  सीवान के डीएम और सिविल को अलर्ट कर दिया गया है.

कहा जा रहा है कि अब सीवान के कई इलाके को सील किया जा सकता है. सभी मरीज ट्रैवल हिस्ट्री से जुड़े हुए हैं. इस घटना के बाद 200 से ज्यादा सैम्पल की जांच फिर शुरू हुई है. आईजीआईएमएस के डीन डॉ. एसके साही ने सारी जानकारियां दी हैं. आज यहां पर कुल 36 सैंपल की जांच हुई थी, जिसमें 4 केस पॉजिटिव आए.  वहीं, आरएमआरआई में आज कुल 82 सैम्पलों की जांच की गई, जिसमें से 81 सैम्पल नेगेटिव आए.

बता दें कि आज ही गोपालगंज के 35 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पााया गया. पी’ड़ित युवक थावे प्रखंड के बेदुटोला गांव का रहने वाला है. पी’ड़ित युवक को बीती रात एम्बुलेंस से पटना के पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि उसके घर के 20 सदस्यों को गोपालगंज के विवाह भवन में बनाये गए आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. इसके साथ ही बेदुटोला गांव को सील कर दिया गया है.

गांव के सभी रास्तों को किया गया सील
गांव में जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है और इसके साथ ही गांव में जिला प्रशासन के द्वारा लोगों से उनके घरों में ही बंद रहने की अपील की जा रही है. इस गांव में लगातार पुलिस और मेडिकल की टीम तैनात है. यहां लोगो को लॉकडाउन के दौरान बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है. जिसके द्वारा इस लॉकडाउन का उ’लंघन किया जाता है उसके खि’लाफ कड़ी का’र्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.