नगर निकायों के नए मेयर और डिप्टी मेयर शपथ ग्रहण जारी है। पटना की मेयर सीता साहू ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके बाद डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी ने शपथ ली। गया में डिप्टी मेयर चिंता देवी ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। चिंता देवी शपथ पत्र नहीं पढ़ सकीं। उन्होंने डीएम के बयान को दोहराया फिर उनकी शपथ पूरी हुई।
इसके साथ ही नए मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, पार्षदों ने भी शपथ ली। अब स्थानीय निकाय के चुने हुए जनप्रतिनिधि अपना काम भी शुरू कर देंगे। सबसे दिलचस्प है कि 17 में से 16 नगर निकाय में महिला मेयर ने शपथ ली। वहीं, 10 महिला डिप्टी मेयर ने शपथ ली।
पुरुष मेयर के रूप में मात्र एक जगह गया में गणेश पासवान ने शपथ ली। बाकी 16 जगह महिलाएं मेयर बनी हैं। उसी तरह डिप्टी मेयर में मात्र 7 पुरुष ही डिप्टी मेयर बने हैं और बाकी 10 पर महिलाओं ने अपना कब्जा जमाया है।
शपथ ग्रहण की तस्वीरें देखिए…

शपथ ग्रहण के बाद पटना की मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी।

शपथ लेतीं मुजफ्फरपुर की डिप्टी मेयर मोनालिसा।

मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू शपथ लेती हुईं।

पटना की मेयर सीता साहू ने इस तरह से लोगों का अभिवादन किया।
गया की डिप्टी मेयर चिंता देवी ने शपथ ग्रहण से पहले महादेव का आशीर्वाद लिया।



Leave a Reply