देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) प्रकोप जारी है. मंगलवार को लॉकडाउन का 7वां दिन है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश भर में संक्रमितों की संख्या 1315 हो गई है. इनमें 1176 एक्टिव केस हैं, जबकि 37 लोगों की जा’न जा चुकी है. जबकि, 102 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं.

स्पेन में 24 घंटे में 849 लोगों की मौ’त हो गई है. वहीं तंजानिया में कोविड19 से मौ’त का पहला मामला सामने आया है.देश मे कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) में पाये गये हैं. सोमवार को राज्य में 216 लोग संक्रमित पाए गए और यहां अब तक 10 लोगों की मौ’त हो चुकी है. वहीं 39 लोग रिकवर होकर घर जा चुके है. राज्य में सोमवार को दो लोगों की मौ’त हुई जिसमें से एक पुणे और दूसरे की मुंबई का मामला शामिल है.स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से 1000 तक पहुंचने में 12 दिन लगे, जबकि इस संकट से जूझ रहे विकसित देशों में इस अवधि में म’रीजों की संख्या 3,500 से 8,000 थी.








Leave a Reply