Breaking News

रील्स बनाकर इंस्टा पर डाली…15 मिनट बाद ट्रेन ने उड़ाया:खगड़िया में 2 की मौत; तीसरे दोस्त ने पुल से कूदकर बचाई जान

खगड़िया में रेलवे ट्रैक पर रील्स बना रहे 2 युवकों की रविवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 3 दोस्त रेलवे ट्रैक पर रील्स बना रहे थे। इसमें से 3-4 रील्स इन युवकों ने इंस्टा पर अपलोड भी की थी। इस रील्स को एक गाने के साथ अपलोड किया था…2022 में औकात दिखाने वालों 2023 में बचकर रहना, लेकिन करीब 15 मिनट बाद रील्स बनाने के दौरान ही उसी ट्रैक पर दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई।

ट्रेन दोनों युवकों को उड़ाते हुए निकल गई। तीसरा युवक ट्रेन को देखते ही रेलवे ब्रिज से नीचे कूद गया। उसकी हालत गंभीर है। इलाज जारी है।

रविवार को तीनों दोस्त पूजा करने मां कात्यायनी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान मानसी थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड पर स्थित धमारा घाट स्टेशन के पास बागमती नदी के ब्रिज पर पहुंचे। यहां बने पुल संख्या-51 पर मोबाइल में सेल्फी लेने और रील्स बनाने के दौरान जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे ने पुल से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।

घायल की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के बलहा वार्ड- 15 निवासी मनोज स्वर्णकार के 19 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान भी बलहा वार्ड-15 निवासी हीरा रजक के 16 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और योगी शर्मा के 17 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है।

मृतक दोनों किशोर अक्सर रेल की पटरियां और पुल पर जाकर मोबाइल में रील्स बनाया करते थे। जो उनके इंस्टाग्राम आईडी में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

पुल संख्या-51 पर यह हादसा हुआ।

पुल संख्या-51 पर यह हादसा हुआ।

स्थानीय वार्ड सदस्य गुड्डू साह ने बताया कि जोगी शर्मा के 6 संतान में सोनू इकलौता पुत्र था। सोनू के जाने से जोगी के घर का चिराग ही बुझ गया। अपने इकलौते पुत्र की मौत की खबर सुन मृतक सोनू की मां चंदन देवी की भी तबीयत बिगड़ गई है। वह किसी निजी अस्पताल में इलाजरत है। इधर पिता फफक-फफक कर रो रहे हैं।

मौत से पहले दोनों दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था फोटो

मौत से कुछ देर पहले दोनों दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर सेल्फी अपलोड किया था। इसके थोड़ी ही देर बाद सेल्फी लेने और रील्स बनाने के धुन में रेलवे ट्रैक पर खो गया और ट्रेन आने की आहट नहीं समझ पाया। जानकी एक्सप्रेस के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

दोनों किशोरों को ट्रेन ने करीब 15 मीटर तक घसीटा, जिससे उनके शरीर क्षत-विक्षत हो गए। जबकि जान बचाने के लिए कूदे युवक के कमर एवं पैर में गहरी चोट है।

मृतक नीतीश के इंस्टाग्राम आईडी में दोनों दोस्त का काफी रील्स देखने को मिली, जो उसने ट्रेन के ट्रैक और पुल पर बनाई थी। लोगों ने बताया कि दोनों किशोर अक्सर ट्रैक के लोकेशन में रील्स बनाते थे।

ट्रैक पर आगे बैठा सोनू कुमार और पीछे नीतीश कुमार की फाइल फोटो।

ट्रैक पर आगे बैठा सोनू कुमार और पीछे नीतीश कुमार की फाइल फोटो।

2013 में राज्यरानी से कटे थे 35 श्रद्धालु

रविवार को जिस जगह पर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 2 युवक की मौत हुई, उससे करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धमारा घाट स्टेशन के पास 2013 में राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 35 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई थी।

जख्मी लड़के ने बताया कि कोहरे के कारण नहीं दिखी ट्रेन।

जख्मी लड़के ने बताया कि कोहरे के कारण नहीं दिखी ट्रेन।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीसरे युवक अमन ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर धमारा घाट स्टेशन के पास मां कात्यायनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। रिटायर्ड रेलवे बांध पर अत्यधिक भीड़ रहने के कारण मेन लाइन वाली ट्रैक के रास्ते पुल पार करते हुए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान पीछे से अचानक ट्रेन आ गई। कुछ समझ में नहीं आया तो तेजी से नीचे कूद गया।

घटना की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस प्राप्त आवेदन के आलोक में कार्रवाई करेगी। ब सेल्फी लेने और रील्स बनाने के चक्कर में दोनों की जान गई है।-निलेश कुमार, थानाध्यक्ष मानसी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.