Breaking News

जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर ट्रक-बोलेरो में टक्कर:एक गंभीर रूप से घायल, तीन बाल-बाल बचे; देवघर से लौट रहे थे वैशाली

रविवार देर रात जमुई-झाझा मुख्य मार्ग के झाझा पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दिया। बोलेरो में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही तीन अन्य युवक बाल बाल बच गए। दोस्तों ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए झाझा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमरजीत सिंह वैशाली जिले के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार नव वर्ष के शुभ अवसर पर चार दोस्त बेलेरो में सवार होकर देवघर बाबाधाम गए थे। देवघर से पूजा कर लौटने के दौरान झाझा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में जबरदस्त टक्कर मार दिया। बोलेरो में सवार चार युवक में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वही इस घटना में तीन युवक बाल-बाल बच गए। वहीं बोलेरो क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

घटना के बारे में युवक के दोस्त ने बताया कि नए साल के अवसर पर बेलेरो से चारों दोस्त पूजा करने के लिए देवघर गए थे। पूजा कर लौटने के दौरान एक ट्रक ने बेलोरो में धक्का मार दिया।जिससे अमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी युवक एक ही घर के बताए जाते हैं। घटना के बारे में झाझा रेफरल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अमरजीत कुमार को गंभीर चोट लगी है जिसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.