Breaking News

मुजफ्फरपुर का 148 वा स्थापना दिवस:मुजफ्फरपुर में मनाया गया स्थापना दिवस। जिलाधिकारी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया

मुजफ्फरपुर का 148 वा स्थापना दिवस का समारोह शुरू हो गया है। जिले वासियों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। आज मुजफ्फरपुर जिले के 148 वर्ष बीत गए है। स्थापना दिवस की प्रामाणिकता की पुष्टि 1 जनवरी को काफी मशक्कत के बाद हुई थी । बताया गया की स्टेट मैन समाचार पत्र के 16 जनवरी 1875 के संस्करण में इसका साक्ष्य मिला है। इस प्रकार 1 जनवरी को जिला स्थापना दिवस मनाने पर मुहर लग गया। बताते चले की इसकी शुरुआत सुबह 10.30 पर अमृत सरोवर पार्क से स्कूली बच्चों के साथ सभी पदाधिकारियों ने प्रभात से की। यह सरैया गंज टावर , हॉस्पिटल रोड से होते हुए समाहरणालय परिसर में डिस्पर्स हुआ। जहां पहले से समारोह मनाने की पूरी तैयारी की गई थी। वहां डीएम, डीडीसी, कुढ़नी विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर गुब्बारे उड़ाए गए। साथ ही हस्ताक्षर अभियान से अपनी मजबूत उपस्थिति भी लोगों ने दिखया। सेल्फी पाइंट पर लोगो डीएम के साथ फोटो खिंचाते भी नजर आए। जिला पदाधिकारी ने जिले वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज का दिन दोहरी खुशी और गौरव मयी अनुभूति का दिन है। कोई भी संस्कृति तभी ज्यादा विकसित होती है, जब उसका अतीत का ज्ञान हो। विकास एक लगातार यात्रा है। अब अस्तित्व के पहचान के साथ जिला का समेकित विकास निश्चय रूप से हमें गौरवान्वित करता है।

जिले के जिला पदाधिकारी ने सभी जिले वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा की अब इसकी पूर्वपीठिका तैयार हो गई है। उन्होंने जिले के लीची, लहठी साहित्यिक विरासत की भी चर्चा की। विभिन्न विभागों के समन्वय सहयोग का भी उन्होंने सराहना किया। उप विकास आयुक्त ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व माननीय विधायक कुढ़नी ,स्थापना दिवस की खोज में भागीरथ प्रयास करने वाले अशोक भारती ने भी मंच से अपनी प्रसन्नता जाहिर कि। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डीएवी खबर रमेश मिश्रा,जीविका दीदी, चैपमैन विद्यालय आदि के बच्चियों ने अपने कलात्मक प्रस्तुति से लोगो का मन मोह लिया। संध्या में आम्रपाली ऑडिटोरियम में बिग बॉस प्रतिभागी रह चुके दीपक ठाकुर और उनकी टीम, सारेगामा प्रतिभागी सृष्टि, वार लेबर आलोक चौबे ने इस कार्यक्रम में काफी धूम मचाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.