नया साल के जश्न को लेकर एक तरफ जहां शराब माफिया शहरी इलाके से लेकर ग्रामीण इलाके से में शराब की बड़ी बड़ी खेप की सप्लाई करने में लगे हैं। नए साल के पूर्व संध्या पर मनने वाले जश्न पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर । वही शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग की टीम और वैशाली पुलिस जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चला रही है।null
उत्पाद विभाग टीम को सूचना मिली थी कि गंगा भी थाना क्षेत्र के तेरसिया दियारा में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। उत्पाद विभाग की टीम सुबह-सुबह तेरसिया दियारा पहुंच गई। जहां छापेमारी करते हुए 14 देसी शराब की भठ्ठी को ध्वस्त किया गया। इन भट्टी के समीप 16000 लीटर कच्चा जावा और 325 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।

इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक विजय शेखर दुबे ने बताया कि उत्पाद विभाग टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगा में थाना क्षेत्र के तेरसिया दियारा क्षेत्र में देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते हैं उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तेरसिया दियारा क्षेत्र पहुंचकर संघन जांच-पड़ताल तलाशी अभियान चलाया। इसी क्रम में दियारा क्षेत्र में चल रही देसी शराब बनाने की 14 भट्टी को ध्वस्त किया गया।
इन भटि्ठयों के समीप कई ड्राम रखे थे। जिसमें 16000 लीटर कच्चा जवा और 325 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई। वही शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर नाव से नदी की ओर भाग निकले। वह उत्पाद विभाग की टीम उस शराब तस्कर की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।



Leave a Reply