Breaking News

नगर निकाय चुनाव का परिणाम घोषित:भागलपुर में नए चेहरे को लोगों ने दिया मौका, जीत के बाद जश्न का माहौल

भागलपुर नगर निगम में एक बार फिर से बीजेपी में मेयर पद पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा समर्थित वसुंधरा लाल ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया। उन्होंने आरजेडी समर्थित गजाला प्रवीण को हराया है। हालांकि पूर्व मेयर सीमा साह तीसरे नंबर पर चली गई है। डिप्टी मेयर पर लोगों ने एक बार फिर नए चेहरे को चुना है। आरजेडी समर्थित सलाउद्दीन अहसन को डिप्टी मेयर के पद पर जिताया है। सलाउद्दीन ने बीजेपी समर्थित संतोष कुमार को मात दी है।

बीजेपी को नुकसान नहीं

स्थानीय राजनीति को देखा जाए तो यहां यहां जेडीयू के सांसद हैं और भागलपुर मेयर क्षेत्र में विधानसभा भागलपुर शहरी और नाथनगर विधानसभा का कुछ क्षेत्र आता है। भागलपुर से कांग्रेस के अजीत शर्मा विधायक हैं तो वहीं नाथनगर से राजद के अलीअशरफ सिद्धकी विधायक हैं।

इसके बावजूद बीजेपी ने यहां एक बड़ी जीत हासिल की है। क्योंकि, पूर्व मेयर सीमा साह बीजेपी समर्थित थी तो, ऐसे में यहां बीजेपी को नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें तो पूर्व मेयर सीमा साह और पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के काम से लोग नाराज थे। जिस उम्मीद के साथ उन्होंने मेयर और डिप्टी मेयर बनाया था उस पर वह खरे नहीं उतरे तो उन्होंने चेहरा बदल दिया।

नए चेहरे को लोगों ने दिया मौका

वंही पार्षद पद पर भी कई नए चेहरे को मौका दिया है । शहर में कोई काम नहीं हुआ था । लोगों को इसबार खुद से मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव करने का मौका मिला इसलिए लोगों ने नए उम्मीदवार को मौका दिया है ।

नहीं हुआ है शहर में कार्य

शहर में पूर्व मेयर सीमा साह ने खुद अपने ही वार्ड में काम नहीं किया था । प्रचार के समय भी जनता ने विरोध भी किया था । जनता को बदलाव चाहिए था मौका मिला तो लोगों ने बदला भी ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.