Breaking News

नाबालिग प्रेमी जोड़े को पंजाब पुलिस ने किया बरामद:6 माह से थे फरार, स्कूल में हुआ था प्यार, भागकर कर ली शादी

जमुई में पंजाब पुलिस ने छह माह से फरार चल रहे नाबालिग प्रेमी जोड़े को जमुई पुलिस के सहयोग से सतगामा गांव से बरामद किया है। जिसे शुक्रवार की दोपहर पंजाब पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। नाबालिग प्रेमी जोड़े की पहचान जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी ललन महतो के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुशवाहा तथा प्रेमिका अमृतसर जिला अंतर्गत गुरुरामदास नगर गली नंबर 2 निवासी रुदल सहनी के 15 वर्षीय पुत्री ममता सहनी के रूप में हुई है

स्कूल में हुआ था प्यार, भागकर कर ली शादी

जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के एसआई लखन सिंह ने बताया कि बीते 6 माह पूर्व लड़की के परिजनों द्वारा लड़की के गायब होने का मामला दर्ज करवाया गया था। उक्त मामले की छानबीन करते हुए वह जमुई पहुंचे और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सतगामा गांव स्थित एक मकान से लड़की तथा उसके साथ रह रहे लड़के को गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ के क्रम में दोनों ने शादी कर लेने की बात बताई है, लेकिन दोनों नाबालिग है। उक्त प्रेमी जोड़े को कागजी प्रक्रिया पुरी कर पंजाब पुलिस पंजाब लेकर चली गई।

प्रेमी विकास कुशवाहा की बुआ ने बताया कि लड़का तथा लड़की का परिवार अमृतसर में एक ही मोहल्ला में रहता था। दोनों एक साथ एक ही विद्यालय में पढ़ाई करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया और दोनों पंजाब से भागकर जमुई आ गया। उन्होंने बताया कि दोनों सतगामा गांव में बीते छह माह से एक किराये के मकान में रह रहा था। लेकिन घर वालों को इसकी जानकारी तक नहीं थी। हालाकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.