Breaking News

पीएम मोदी की मां का निधन:नवादा की डॉली ने गीत के जरिए दी श्रद्धांजलि, वायरल हो रहा है वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर नवादा की डॉली के द्वारा गीत प्रस्तुत की गई। नवादा की कलाकार डॉली ने 2:30 मिनट का गीत गाया। इस दुख की घड़ी में मोदी की मां की आत्मा को शांति देने के लिए डॉली के द्वारा गीत गाया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। डॉली ने कहा है कि आज का दिन एक भावुक क्षण है, देश के पीएम जो देश के लिए बेहतर कार्य करते हैं, उनकी मां को आज हम श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने नरेंद्र मोदी जैसे बेटा पैदा किया।/

सुबह 3.30 बजे ली अंतिम सांस

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। हीराबेन ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। हीराबेन को बीते मंगलवार शाम को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हीराबेन ने इसी साल 18 जून को अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने गांधीनगर जाकर उनका आशीर्वाद लिया था। तब प्रधानमंत्री ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ‘नरेंद्रमोदी डॉट इन’ पर ‘मां’ शीर्षक से एक भावुक कर देने वाला ब्लॉग लिखा था। उसमें उन्होंने बताया कि उनके जीवन में, उन्हें गढ़ने में, उनकी मां की क्या अहमियत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.