Breaking News

छपरा में मेयर पद पर राखी गुप्ता आगे:9वें राउंड तक मिले 14852 वोट, दूसरे नंबर पर रफी​​​​​​​ इकबाल; 16 वार्ड का रिजल्ट जारी

छपरा नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए राखी गुप्ता आगे चल रही। जहां 9वें राउंड तक उन्हें 14852 वोट आए है। वहीं, दूसरे नंबर पर रफी इकबाल को 4332 वोट मिले। बता दें कि अब तक 14 वार्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

दरअसल, जिले में दूसरे चरण के मतदान के बाद मतगणना आज सुबह 7 बजे से जिला मुख्यालय में शुरू हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए 2 मतगणना केंद्रों पर एक नगर निगम सहित तीन नगर पंचायत का मतगणना चालू है। कड़ाके की ठंड के बीच पहले सुबह से प्रत्याशी, काउंटिंग एजेंट और प्रत्याशियों के समर्थकों का भीड़ लगना शुरू हो गया।

छपरा नगर निगम रिजल्ट

  • वार्ड नंबर 1 से रेशमा खातून ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 2 से नेहा देवी ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 3 से किरण कुमारी ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 4 से संतोष कुमार (रिकॉउंटिंग) ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 5 से अजय कुमार जीते ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 6 से श्वेता पांडेय ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 7 से शायरा खातून ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 8 से निर्मला देवी ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 9 से उषा देवी ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 10 से बबिता देवी ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 11 से चंद्रदीप राय ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 12 से मीना देवी ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 13 से हेमंत कुमार ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 14 से संजीव रंजन भोदा ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 15 से आरती देवी ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 16 से संतोष कुमार मंटू ने जीत हासिल की।

शहर के बीचो बीच जिला स्कूल और राजकीय कन्या मध्य स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर अलग-अलग नगर पंचायत और नगर निगम का मतगणना किया जा रहा। जिला स्कूल के परिसर में नगर निगम छपरा और नगर पंचायत कोपा का मतगणना चल रहा। वहीं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में मसरख नगर पंचायत और माझी नगर पंचायत का गिनती चल रहा। विगत 28 दिसंबर बुधवार को सभी जगह मतदान संपन्न हुए थे।

सोहन महतो मुख्य पार्षद नमिता सिंह उप मुख्य पार्षद

सारण मांझी से जीते

विजय देवी मुख्य पार्षद नीतू सिंह उप मुख्य पार्षद

शहर के बीचो बीच जिला स्कूल और राजकीय कन्या मध्य स्कूल में बनाए गए केंद्रों पर मतगणना किया जा रहा।

शहर के बीचो बीच जिला स्कूल और राजकीय कन्या मध्य स्कूल में बनाए गए केंद्रों पर मतगणना किया जा रहा।

दोनों मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों उसके समर्थकों का अच्छा खासा भीड़ देखने को मिल रहा है 28 दिसंबर को बीच में मतदान में सबसे ज्यादा प्रतिशत कोपा का रहा जबकि सबसे कम प्रतिशत छपरा नगर निगम कर रहा कोपा में मतदाताओं ने भरे ठंड के बीच 60 प्रतिशत मतदान किया।जबकि छपरक में मतदान का प्रतिशत मात्रा 46 प्रतिशत रहा था। बावजूद इसके सभी लोग रिजल्ट का इन्तजार कर रहे है।

छपरा में मेयर पद के लिए तीन नाम का सबसे ज्यादा चर्चा हो रहा है। राखी गुप्ता,सुनीता देवी और प्रिया सिंह के नाम का चर्चा जोरों पर है परन्तु मतदान का प्रतिशत काम होने के चलते अल्पसंख्यक उम्मीदवार रफी इकबाल के मजबूत होने के आसार जताया जा रहा।

वहीं उपमेयर के लिए चार नामों का चर्चा जोरों पर है। भाजपा नेता राजेश फैशन, रागिनी कुमारी,नागेंद्र राय और मो.अब्दुल कयूम अंसारी के नामों का चर्चा जोरों पर है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.