Breaking News

Snowfall: गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरू, नॉर्थ कश्‍मीर में पारा माइनस में लुढ़का, सफेद चादर में ल‍िपटी घाटी, जानें पूरा हाल

उत्‍तरकाशी/कश्‍मीर घाटी. मैदानी इलाकों में जहां ठंड का प्रकोप बना हुआ है. वहीं, पहाड़ों पर भी मौसम बदलने लगा है और कई राज्‍यों में बर्फबारी (Snowfall) भी होने लगी है. उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी ज‍िले (Uttarkashi snowfall) में अब मौसम (Mausam) बदलने लगा है. इसके साथ ही गंगोत्री धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हो गयी है. लेक‍िन न‍िचले क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं. बर्फबारी की कई ताजा तस्वीरें गंगोत्री नेशनल पार्क (Gangotri National Park) से सामने भी आई हैं.

जानकारी के मुताब‍िक गंगोत्री धाम में मौसम ने करवट बदल ली है और कड़ाके की ठंड के साथ अब बर्फबारी होने लगी है. गंगोत्री नेशनल पार्क से कई तस्वीरें सामने आई हैं जहां सुबह से बर्फबारी जारी है. वहीं, कड़ाके की ठंड के बीच गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारी ड्यूटी पर डटे हुए हैं. उम्मीद जताई जा रही है क‍ि शाम तक इस पूरी घाटी में अच्छी बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

इसके अलावा भारत मौसम व‍िज्ञान व‍िभाग के मुताब‍िक पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ इलाकों और पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश के छ‍िटपुट इलाकों में कोहरा घना से बेहद घना होने की संभावना जताई है. वहीं, ब‍िहार और जम्‍मू के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है. वेस्‍ट राजस्‍थान, हर‍ियाणा, द‍िल्‍ली, उत्‍तराखंड, पश्‍च‍िम बंगाल, असम और त्र‍िपुरा के छ‍िटपुट इलाकों में कोहरा की चादर छाए रहने का अनुमान जताया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.