Breaking News

मधुबनी में धान का बोझा जलाने का आरोप:जमीन विवाद में आग लगाने का आरोप, 7 लाख रुपए का नुकसान

मधुबनी में जमीनी विवाद में सोमवार को कुछ लोगों द्वारा घर के पास रखे भारी संख्या में धान के बोझ में आग लगा दी गई। घटना कलुआही थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव के नवटोली वार्ड नंबर 8 में हुई। पीड़ित किसान के अनुसार, आग लगने से करीब 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

इधर, वहां पर मौजूद लोगों ने धान के बोझ में लगी आग को बुझाया। पीड़ित किसान जय शंकर यादव का कहना है कि खेत से धान का बोझ काटकर रखा था। रविवार की शाम में गांव के ही घनश्याम यादव, विपिन यादव, प्रवीण यादव, रामचन्द्र यादव और पुनीता देवी बीच जमीन को लेकर हुआ था। सोमवार को 3 बजे सुबह में खलिहान में रखे धान के बोझ और वहां पर रखे पुआल में आग लगा दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.