वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने परीक्षार्थियों की हित को देखते हुए बीपीएससी मेंस परीक्षा के मद्देनजर पीजी सेमेस्टर फोर्थ (सत्र–2019–21) की परीक्षा के प्रोग्राम में संशोधन का निर्णय लिया है। 29 दिसंबर को होने वाली पीजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा, अब नए वर्ष 3 जनवरी से शुरू होगी। जो 5 जनवरी तक ली जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ इमाम ने बताया कि काफी संख्या में विद्यार्थियों ने बीपीएससी मेंस परीक्षा को देखते हुए सेमेस्टर फोर्थ की परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। विद्यार्थियों ने कहा था कि बीपीएससी मेंस की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है इसलिए पीजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा की आगे बढ़ाया जाए । बीपीएससी मैंस की लिखित परीक्षा 30 और 31 दिसंबर के अलावा 7 जनवरी को है । तिथि एक होने पर पीजी परीक्षा में संशोधन किया गया है। तिथि में बदलाव किए जाने पर कई परीक्षार्थियों ने वीसी और परीक्षा नियंत्रक के प्रति आभार जताया है।
वहीं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक पार्ट थर्ड सत्र 2019–22 की परीक्षा जनवरी माह में लेने पर विचार किया गया है। इसके परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 28 दिसंबर से शुरू होगी, परीक्षा फॉर्म विद्यार्थी ऑनलाइन भी भरेंगे। इसके साथ पार्ट वन सत्र 2021–24 की परीक्षा भी जनवरी माह में लेने का निर्णय हुआ है।



Leave a Reply