जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र की कुंडल दो पंचायत के केवलासी गांव में बलान नदी की उपधारा में डू’बने से तीन बच्चों की मौ’त हो गई। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। घ’टना की जानकारी जिसे भी हुई मौके पर पहुंचा। मृ’तकों की पहचान बैजू यादव के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार यादव राम और पड़ोसी मणि यादव की नौ वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी व उसकी छोटी बहन छह वर्षीय लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है।
बताया गया कि तीनों गांव के करीब ही उपधारा में स्नान करने गए थे। वहां पहले दोनों बहनें नहा रही थीं। इसी दौ’राने गहरे पानी में चली गईं। उन्हें बचाने के लिए गया अंकुश भी डूब गया। स्थानीय लोगों ने घ’टना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी। मौके पर अंचलाधिकारी संतोष कुमार और थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और पूरी जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने तीनों के श’वों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इलाके में मचा को’हराम
घटना के बाद इ’लाके में को’हराम म’च गया। ग्रामीणों ने बताया कि बैजू यादव और मणि यादव की मौसमी मजदूरी करते हैं। बैजू की पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बु’रा हाल है। उन्हें दो बेटा और एक बेटी है। अंकुश बड़ा बेटा था, जिसकी मौ’त हो गई। वहीं, मणि यादव की तीन बेटियां और एक बेटा है। इनमें दो बेटियों की मौ’त हो गई। मणि की पत्नी द्रौपदी बार-बार विलाप कर अचेत हो जाती है। इधर, अंचलाधिकारी ने बताया कि घ’टना से संबंधित जानकारी जिला मुख्यालय को भेज दी गई है। नियमानुसार पी’ड़ित परिवार को सहायता दी जाएगी। घट’ना के बाद कुंडल दो पंचायत की मुखिया सुशीला भारती और उनके पति अमरजीत यादव भी मौके पर पहुंचे। सभी ने पी’ड़ित परिजन को सांत्वना दी।




Leave a Reply