Breaking News

समस्तीपुर में कपड़ा दुकानदार की गोली मा’रकर ह’त्या:ज्वेलर्स दुकान से लूटपाट करने आए थे अप’राधी

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार स्थित नीम चौक के निकट ज्वेलर्स दुकान से लूटकर फरार हो रहे अपराधी को पकड़ने के क्रम में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया, जिनका इलाज चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। लूटपाट की घटना 29 नवंबर 2022 को हुई थी।

दुकान लूटने आए थे 5 अपराधी

गौरतलब है कि समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र के नीम चौक के पास सोनी फैंसी ज्वेलर्स के दुकानदार दुकान खोलने के बाद ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार होकर 5 अपराधी वहां आए और पिस्टल तान कर लूटपाट का प्रयास किया, हालांकि इसी दौरान दुकानदार ने हिम्मत दिखाकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली यह देखकर बदमाश घबरा गए और वहां से भागने लगे। पांचों बदमाश अलग-अलग दिशा में भाग गए इस दौरान लोगों ने दो बदमाश को पकड़ लिया। दूसरी और गांधी चौक के पास भाग रहे एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल था।

वहीं कपड़ा दुकानदार मोहम्मद अशरफ उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ा तो बदमाश ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मोहम्मद अशरफ को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया था। बुधवार देर शाम मोहम्मद अशरफ की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.