Breaking News

सहरसा में ब’दमाशों ने किशोर को मारी गो’ली:गंभीर हालत में चल रहा है इलाज, मधेपुरा से लौट रहा था

सहरसा जिले में बदमाशों का तांडव बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में सहरसा जिले में बुधवार को दो घटनाएं सामने आई। एक घटना बुधवार की है, जहां 35 वर्षीय महिला रुणा देवी को जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गयी तो वहीं दूसरी घटना आज ही बुधवार की देर शाम तकरीबन साढ़े आठ बजे की है जहां 16 वर्षीय युवक को घर लौटते समय गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी युवक निजी अस्पताल में इलाजरत है।

नर्सिंग होम में चल रहा है इलाज

मालूम हो कि पहली घटना जिले के बिहरा थानां क्षेत्र के तुलसियाही वार्ड नं 6 की है तो दूसरी घटना जिले के मधेपुरा एनएचआई रोड की बताई जा रही है। जख्मी युवक का नाम रवि साह है जो सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ का रहने वाला है। बुधवार को युवक अपनी बाइक से मधेपुरा से मौशी के घर से सहरसा आ रहा था, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में ही गोली मारकर जख्मी कर दिया और फरार हो गया। गोली युवक के गाल में लगी है। जख्मी हालत में युवक अपने बाइक से नजदीक के लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन जख्मी युवक को परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

वहीं इस घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जख्मी युवक अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। युवक का फर्द बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी घटना का पता चल पाएगा।बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.