Breaking News

पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड:सुबह-सुबह घने कोहरे ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी, पारा गिरकर 12 डिग्री पहुंचा

भागलपुर में ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आ गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। लोग भी घरों से देर से निकल रहे हैं । सूर्य उदय के बाद लोग घरों से निकल रहे हैं। गाड़ियां भी सुबह में लाइट जला कर सड़क पर चल रहे हैं। सुबह टहलने वाले लोग भी घरों से कम निकल रहे हैं।

जिले के सैंडिस कंपाउंड, हवाई अड्डा सहित लाजपत पार्क में सुबह टहलने वाले लोगों में कमी आई है। लोगों ने बताया कि पहले 5 बजे निकल जाते थे। लेकिन अब 6 बजे निकलते हैं। सड़क पर गाड़ियां बजी बत्ती जला कर चल रही है। धुंध के कारण लाइट जला कर चलना पड़ रहा है। सड़क पर विजिबिलिटी पर 50 मीटर रही है।

पछुआ हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। कनकनी बढ़ गई है। लोग सुबह में गर्म कपड़ें पहन कर निकल रहे हैं। पूरा शहर धुंध में लिपट गया है। वही 8 बजे के बाद सूर्य निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलती है। बीमार लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.