सीतामढ़ी जिले के दो पक्सों ने राइस मिल को अच्छा खासा चूना लगाया। जिसको लेकर विभाग इन दोनों पक्सों से हिसाब-किताब शुरू कर दिया गया है। हालांकि इन पैक्सों से राशि की वसूली करने से अधिकारी हिचक रहे थे। लेकिन बीते दिन डीएम की सख्ती व निर्देश के बाद इन पैक्सों के खिलाफ नीलाम वाद दायर किया गया है। इसकी पुष्टि डीसीओ मसरूफ आलम ने की है। मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष नानपुर प्रखंड का गौड़ा व सोनबरसा प्रखंड का इंदरवा पैक्स द्वारा अनियमितता बरती गई थी।
नोटिस के बावजूद नहीं मिला जवाब
यह दोनों पैक्स मिलर से चावल प्राप्त कर लिया है। लेकिन चावल के समतुल्य मिलर को धान की आपूर्ति नहीं की गई है। इसको लेकर प्रशासन के स्तर से दोनों पैक्सों को धान की आपूर्ति करने के लिए नोटिस भेजा गया। नोटिस का जवाब नही मिलन पर प्रशासन द्वारा दोनों पैक्सों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 10 दिसंबर को डीएम की समीक्षा बैठक में डीसीओ द्वारा दोनों पैक्सों की कार्यशैली की जानकारी दी गई थी।
डीएम के आदेश पर निलामवाद दायर
इसके बाद डीएम के निर्देश पर चावल की राशि की वाली के लिए दोनों पैक्स के खिलाफ नीलाम वाद दायर किया गया है। इधर, प्रशासन की सख्ती के बावजूद कतिपय कारणों से बोखड़ा प्रखंड के चकौती व खड़का वसंत दक्षिणी पैक्स द्वारा धान की खरीद शुरू नही की जा सकी है। डीएम के आदेश पर इन दोनों पैक्सों के पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उक्त दोनों पैक्सों की लापरवाही के कारण बोखड़ा के बीसीओ के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही जा रही है।



Leave a Reply