Breaking News

सीवान में वाणिज्य कर विभाग की रेड:तीन दिनों से चल रही छापेमारी, टैक्स नहीं चुकानेवाले बड़े कारोबारियों में मचा हड़कंप

सीवान के मैरवा में जीएसटी टैक्स का भुगतान नही करने पर सीवान के वाणिज्य कर विभाग की टीम ने दूसरे दिन वीआईपी ट्रेडिंग कंपनी में छापेमारी की है। टीम ने दुकान और गोदाम में रखे स्टॉक की जांच करने में जुटी हुई है वही नगर में तीसरे दिन छापेमारी की सूचना मिलते ही व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है की कंपनी ने पिछले चार सालों में मात्र चार लाख ही टैक्स का भुगतान किया है। जिससे भारी मात्रा में अनियमितता होने की आशंका जाहिर होती है। राज्य कर सहायक आयुक्त अरविंद कुमार ने बताया की दुकान और सभी गोदामो के स्टॉक की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद स्टॉक और जीएसटी के पोर्टल से मिलान कराया जायेगा। तब फाइनल होगा कि कंपनी ने कितना टैक्स चुराया है। बताते चले कि वीआईपी ट्रेडिंग कंपनी ने जीएसटी टैक्स का भुगतान नही करने का मामला है। जिसे वाणिज्य कर विभाग की टीम ने जीएसटी पोर्टल को खंगालने के बाद इसका खुलासा हुआ। पोर्टल की जांच में गड़बड़ी की आशंका होने पर छापेमारी की करवाई की गयी।

शहर के अन्य बड़े कारोबारियों के खिलाफ हो सकती है करवाई

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की सीवान में करीब चार दर्जन से अधिक ऐसे कारोबारी व्यवसाई है जो जीएक्सटी जमा नहीं करते हैं उस पर विभाग की कड़ी नजर है। बता दें कि जिले के मैरवा मैं लगता है पिछले 3 दिनों से चल रहा है छापेमारी में अब तक टैक्स भुगतान समेत कई फाइल बरामद किए गए हैं। सभी फाइलों का जांच चल रहा है। इससे पहले भी मैरवा प्रखंड मुख्यालय में छापेमारी के दौरान जीएसटी भुगतान नहीं करने वाले कई कारोबारियों पर करवाई हुई थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.