2022 की मैट्रिक परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास करनेवाले राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के 50420 स्टूडेंट्स को प्रोत्साहन राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास करनेवालाें में राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के 26603 छात्र व 23817 छात्रा शामिल हैं। इनमें मुजफ्फरपुर के 2426 स्टूडेंट्स में छात्रों से अधिक छात्राएं हैं। फर्स्ट डिवीजन से पास अल्पसंख्यक छात्रों की संख्या 1136 तो छात्राओं की 1290 है।
इन सबकाे भुगतान करने के लिए विभाग की ओर से स्वीकृत 50 करोड़ 42 लाख रुपए में से सरकार द्वारा 13 करोड़ के व्यय और भुगतान की मंजूरी मिल गई है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करनेवाले मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और भाषाई अल्पसंख्यक बांग्ला के छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपए दिए जाने हैं। अब डीबीटी से लाभुकों के खाते में प्रोत्साहन राशि जाएगी।




Leave a Reply