एसकेएमसीएच के पास शनिवार काे एक निजी मार्केट के काम के लिए ट्रक सड़क पर खड़ा कर गिट्टी उतारी जा रही थी। इस कारण वाहनाें काे निकलने के लिए जगह नहीं मिली और धीरे-धीरे करीब 3 किलाेमीटर तक जाम लग गया। वाहनाें की यह लंबी कतार ढाई घंटे से अधिक समय तक लगी रही और लाेग परेशान रहे। यहां तक कि मरीज काे लेकर पहुंचे एंबुलेंस काे भी निकलने के लिए रास्ता नहीं मिला। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया। इसके लिए दारोगा सुभाष चंद्र सिंह और दीपक कुमार काे काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय आयुष सिंह समेत अन्य लाेगाें ने कहा कि दिन में गिट्टी उतारना गलत है। रात में उतरवाने पर यातायात प्रभावित नहीं होता। थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उस पर कार्रवाई की जाएगी।
Muz / ट्रक से सड़क पर उतारी गिट्टी:तीन किमी लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसे रहे



Leave a Reply