बक्सर कोचस जाम कर बैठे किसानों को रात करीब 1बजे बल पूर्वक हटा दिया गया।दोपहर से सड़क को जाम कर बैठे किसानों ने अपना भोजन भी सड़क पर ही बना कर खाया।किसानों का आरोप है किं रात में जब किसानों की संख्या कम हुई तो भारी संख्या में पुलिस हाँथ में डंडा लिए पहुंची और किसानों को मारते पीटते थाना ले गई।साथ सड़क किनारे लगे टेंट को भी तहस नहस कर दिया।:
हालांकि जब रात पुलिस ने किसानों पर अचानक हमला किया तो धरने पर बैठे कुछ किसानों ने ग्रुप में इसकी सूचना दी।लेकिन जो घर पर जा कर सो गए थे।वह नही पहुंच पाए। किसानों ने कहा बलपूर्वक किसानों को पुलिस ने सड़क से लाठी के बल पर उठा दिया।यहां तक की किनारे लगे तिरंगे कपड़े और छोटे छोटे तिरंगे झंडे को भी उखाड़ कर फेंक भी दिया गया।

बता दे कि बुधवार की दोपहर 2 बजे से ही आक्रोशित किसानों द्वारा बक्सर -कोचस स्टेट हाइवे को जाम कर दिया गया था।जिससे सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।रात में किसानों ने सड़क पर ही लिट्टी चोखा बनाया खाया।सड़क जाम किसानों की सिर्फ मांग यहीं थी कि प्रशासन जिन किसान भाइयों को धोखे से कठघराव बुलाकर गिरफ्तार की है।
एसजेवीएन की वाहन से बक्सर थाना में भेजवाया है।उसे तत्काल छोड़ा जाए।हालांकि पुलिस या जिला प्रशासन न किसान को ही छोड़ी और ना ही किसानों से बात करने पहुंची।वही रात में अचानक पहुंची और सड़क जाम किये किसानों को बलपूर्वक उठा थाना लेकर चली आई है।
SDO धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने उन्हें समझाने के लिए पहुंचे पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग को जाम भी कर दिया।ऐसे में जहां आम लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।वहीं किसानों के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा भी डाली गई जिसके कारण उनके विरुद्ध फिर दर्ज कराई गई है।हालांकि आगे अब देखना है कि क्या प्रशासन की इस करवाई से किसान अपनी मांगों पर अड़े रहते है।या बाकी किसानों की तरह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।



Comment here