Breaking News

गोपालगंज में सड़क हादसा, रिटायर डीएसपी की मौत:अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार रिटायर्ड डीएसपी को कुचला

गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मधुबनी ग़ांव के पास NH-27 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार 67 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा गांव निवासी स्व दामोदर सिंह के 67 वर्षीय बेटा चंद्रमा सिंह के रूप में की गई। मृतक रिटायर्ड डीएसपी था।

दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि मृतक रिटायर्ड डीएसपी चंद्रमा सिंह बुलेट पर सवार होकर सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा किसी काम के सिलसिले में गए हुए थे। वापस अपने घर सरफरा लौट रहे थे लेकिन जैसे ही वे कल्याणपुर मधुबनी ग़ांव पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचलते हुए फ़रार हो गया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक वर्ष 2015 में।डीएसपी पद से मधुबनी जिले से रिटायर्ड हुए थे। रिटायर्ड के बाद वे अपने गांव सरफरा में ही पूरे परिवार के साथ रहते थे।

परिजनों ने बताया कि अगले 3 दिसम्बर को उनकी भतीजी की शादी होने वाली थी लेकिन बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक के चार बेटी और एक बेटा है दो बेटियों की शादी कर दिए थे दो बेटीयों व एक बेटा की शादी करने वाले थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.