Breaking News

जयमाला में लड़की का शादी से इनकार, बोली-लड़का मंदबुद्धि है:भाई से पूछकर सब काम कर रहा था, स्टेज छोड़कर लौटी दुल्हन; बाराती बंधक

खगड़िया में बुधवार की रात दूल्हे और बाराती को लड़की के परिजनों ने बंधक बना लिया। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन और परिवार के लोग मौजूद थे। जयमाला का कर्यक्रम चल रहा था। अचानक लड़की बोली कि लड़का मंदबुद्धि है। और इसके बाद वो स्टेज से उतरकर घर के अंदर चली गई। कुछ बाराती माहौल बिगड़ता देख भाग निकले। कुछ को लड़की वालों ने बंधक बना लिया।

जयमाल के दौरान लड़का हर काम अपने भाई से पूछकर कर रहा था। दुल्हन लड़के की इस हरकत को देख परिजनों से बोली- दूल्हा मंदबुद्धि लग रहा है। इसके बाद गुस्से से स्टेज छोड़कर चली गई…शादी से मना कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। आधा से ज्यादा कई बाराती भाग निकले। बाकि बारातियों और दूल्हे को बंधक बना लिया।

इसकी सूचना गुरूवार की सुबह मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बरात व दूल्हा को बंधन से मुक्त कराया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पंचायत के सोनवर्षा गांव के वार्ड 15 का है।

शादी में सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक से माहौल खराब हो गया।

शादी में सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक से माहौल खराब हो गया।

यह है पूरा मामला
सोनवर्षा गांव निवासी नन्दकिशोर झा की बेटी छोटी कुमारी की शादी भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौहद्दी गांव के वार्ड संख्या 2 निवासी गोपाल झा का 25 वर्षीय पुत्र हितेश कुमार की शादी होनी थी। बुधवार की देर रात तीन दर्जन से अधिक बाराती नाचते गाते दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे।

जहां लड़की वालों ने बारातियों का जोर-शोर से स्वागत किया गया। वहीं जयमाला के दौरान दुल्हन और दूल्हे को स्टेज पर बुलाया गया। जयमाला के दौरान दूल्हा अपने भाई से सारा बात पूछकर काम कर रहा था। देखने और बोलने में मंदबुद्धि की तरह कर रहा था।

वहीं दुल्हन ने दूल्हे की हरकत को देख दुल्हन अपने परिजन से कहा। गुस्से से दुल्हन स्टेज छोड़ चली गयी। दुल्हन शादी करने से मना कर दी। दुल्हन द्वारा कहा गया कि दुल्हा मंदबुद्धि है और मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इधर दूल्हे के भागने की खबर बारातियों को लगी तो कुछ बाराती भी दबे पांव भाग निकले, लेकिन कुछ नहीं भाग गए।

इस बीच लड़की वालों को पूरे मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। बताया जाता है कि 15 दिन पूर्व नारायणपुर चौहद्दी गांव दुल्हा के यहां पहुंचकर तिलक समारोह किया था। जिसमें 45 लोग भाग लिए थे। दुल्हा को गिफ्ट में जेवर और अन्य सामग्री दिया था। दोनों पक्ष से पहले ही लड़का-लड़की को देखा गया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.