Breaking News

बदलता मौसम:मौसम की मार… सदर, केजरीवाल और एसकेएमसीएच में बढ़ी मरीजों की संख्या

माैसम में हाे रहे लगातार परिवर्तन के कारण आम जन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। खासकर बच्चे-बुजुर्गाें के लिए इन दिनाें खासी परेशानी हाे रही है। दिन-रात के तापमान में काफी अंतर हाेने से मरीजाें की संख्या बढ़ रही है। केजरीवाल अस्पताल में सात साै से अधिक बच्चे ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 50 से अधिक काे भर्ती किया गया। इधर, सदर अस्पताल में भी बुखार, सर्दी, खांसी व शरीर में दर्द से पीड़ित दाे साै से अधिक मरीज प्रतिदिन ओपीडी में पहुंच रहे हैं। एसकेएमसीएच में एक सप्ताह में करीब 414 वयस्क व 250 बच्चे ओपीडी पहुंचे। इसमें से कई मरीजाें की स्थिति में सुधार नहीं हाेने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभी और 5 दिन ज्यादा ठंड के नहीं हैं आसार
अब नवंबर महीना बीत रहा है। लेकिन, तापमान की स्थिति यह है कि घटने के बदले बढ़ाेतरी ही हाे रही। पिछले 4 दिनाें में दिन के तापमान में 1 डिग्री व रात में 3.1 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई। वजह, पछुआ हवा की रफ्तार कम हाेना भी है। इसकी रफ्तार सिर्फ 3 किलाेमीटर प्रति घंटा हाेने से ठंड के बदले रात तक हल्की गर्मी का ही अहसास हाेता है। उधर, माैसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन ताे ठंड बढ़ने के आसार नहीं हैं। आमताैर पर 15 नवंबर से ही तापमान में कमी आने लगती है और दिसंबर के शुरू से अच्छी ठंड पड़ती है। इस वर्ष 15 नवंबर से ताे तापमान में कमी आने लगी थी, लेकिन पिछले 4 दिनाें से घटने के बदले वृद्धि ही हुई है।

पंखे की जरूरत : 24 नवंबर काे जिले का अधिकतम ताप. 27.5 व न्यूनतम 10.5 डिग्री था। 28 काे 27.4 व 12.6 पर पहुंच गया। ऐसे में लाेगाें काे देर रात से सुबह तक ठंड लगती है। पर, सूर्याेदय के साथ गर्मी लगने लगती है। दिन में पंखा चलाना पड़ता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.