BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: बिहार में एक बार फिर बदलेगा मौसम, आंधी-तू’फान के साथ हो सकती है झमाझम बारिश…

बिहार में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। आज सुबह से ही पटना में आसमान में बादलों का डेरा था, लेकिन कुछ देर के बाद धूप निकल आयी है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में कुछ एक स्थानों पर शनिवार को आंशिक बारिश हो सकती है और इस दौ’रान तेज हवा के साथ ओला वृष्टि का भी पूर्वानुमान है।

विभाग के मुताबिक यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पैदा हुई है, जो एक बार फिर बिहार के मौसम को प्र’भावित कर रहा है और इसी वजह से मौसम में बदलाव दिख रहा है। बता दें कि मौसम के इस सत्र में पश्चिमी विक्षोभ से बिहार 18 वीं बार प्रभावित हो रहा है, जो अपने आप में एक रि’काॅर्ड है। फिलहाल इसकी वजह से शनिवार को दिन के तापमान में आंशिक तौर पर गि’रावट आ सकती है और इसकी वजह से फिर से  फसलों के प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गयी है।

वहीं, शुक्रवार को बिहार में उच्चतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया और तेज धूप  की वजह से दिन में गर्मी महसूस की गयी। हालांकि शाम को तेज ठंडी पुरवैया हवा बहने लगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं पटना में रात में तेज हवा चली, जिससे आंधी की आशंका थी। वहीं अन्य जिलों में भी दिनभर गर्मी महसूस की गई और शाम को हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की।

शुक्रवार को पटना का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 36, गया में सामान्य से दो डिग्री अधिक 36, भागलपुर में सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया का तापमान सामान्य 36. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम में बदलाव के बाद अगले 24 घंटे बाद से बिहार में तेज गर्मी शुरू हो जायेगी। हालांकि  पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में हल्की बारिश कुछ एक जगहों पर किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। क्योंकि अभी रबी की फसल खेतों में ही है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.