Breaking NewsInternationalNational

BigBreaking: देश में कोरोना के मामले 873 के पार, अबतक 19 लोगों की द’र्दनाक मौ’त; US ने तोड़ा इटली के रिकॉर्ड, आंकड़ा 1 लाख के पार…

भारत में नए कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़कर 850 के पार पहुंच गए हैं. अबतक कोरोना से 19 मरीजों की मौ’त हुई है. इस बीच, अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े चीन और इटली से भी ज्यादा हो गए हैं. यूएस में कोविड19 के मामले 1,00,000 के पार चले गए हैं. भारत में कोरोना संकट के चलते 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन का एलान किया गया है. इस बीच, रेल, हवाई और बस सर्विसेज पूरी तरह बंद है. सिर्फ जरूरी सामानों और सेवाओं की ही अनुमति है.

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, यूपी, तेलंगाना, पंजाब, गुजरात, राजस्थान हैं. कोरोना संकट में देशभर में लॉकडाउन के बीच मोदी सरकार ने गरीबों को बड़ी राहत देते हुए 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का एलान किया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को अनाज के साथ-साथ कैश ट्रांसफर की भी मदद की जाएगी.

Covid-19 के एक्टिव मा’मले 873

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 28 मार्च सुबह 9:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मामले 873 हो गए हैं. अभी तक 19 लोगों की जान कोरोना से गई है. कोरोना के एक्टिव मामले 775 हो गए हैं. वहीं, 79 लोग अभी तक रिकवर या डिस्चार्ज हो चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.