Breaking News

सहरसा एवं बरौनी से कटिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ट्रेन का होगा परिचालन

अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सहरसा एवं बरौनी से कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 05798 कटिहार-बरौनी स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 नवम्बर तक प्रतिदिन किया जाएगा । यह स्पेशल कटिहार से 18.30 बजे प्रस्थान कर 22.30 बजे बरौनी पहुंच रही है।

इसी तरह गाड़ी संख्या 05797 बरौनी-कटिहार स्पेशल ट्रेन 01 दिसंबर तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी । बरौनी से यह स्पेशल ट्रेन 06.30 बजे प्रस्थान कर 10.45 बजे कटिहार पहुंच रही है। बरौनी एवं कटिहार के मध्य यह स्पेशल ट्रेन काढ़ागोला रोड, कुरसेला, नवगछिया, थाना बिहपुर जं., महेशखूंट, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, लखमिनिया, बेगूसराय स्टेशनों पर रूकेगी ।

गाड़ी संख्या 05788 कटिहार-सहरसा स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 नवम्बर तक किया जाएगा । यह स्पेशल ट्रेन कटिहार से 18.30 बजे प्रस्थान कर 22.00 बजे सहरसा पहुंच रही है । जबकि गाड़ी संख्या 05787 सहरसा-कटिहार स्पेशल ट्रेन 01.12.2022 तक परिचालित की जाएगी । सहरसा से यह स्पेशल ट्रेन 00.30 बजे प्रस्थान कर 04.00 बजे कटिहार पहुंच रही है । सहरसा एवं कटिहार के मध्य यह स्पेशल ट्रेन पूर्णिया, पूर्णिया कोर्ट, कृत्यानंद नगर, सरसी, बनमंखी जं., मुरलीगंज और दौरम मधेपुरा स्टेशनों पर रूकेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.