कोरोना वायरस के एक सं’दिग्ध म’रीज को प्रशासन ने होम क्वारंटाइन के लिए कहा था। इस बात की जानकारी मिलते ही सं’दिग्ध मरी’ज की पत्नी ने खुद को आग के हवा’ले कर लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल इला’ज चल रहा है। घ’टना झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले की है।
बताया जा रहा है कि जिले के मनोहरपुर इ’लाके में कोरोना का एक संदिग्ध म’रीज मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटाइन कर दिया। इस बात से व्यक्ति की पत्नी परे’शान हो गई। उसके मन में पति से बिछड़ जाने का डर बैठ गया। इसी डर के कारण महिला ने खुद को आग के हवाले करने का फैसला कर लिया। हालांकि आ’ग लगते ही महिला के शोर से आस-पड़ोस के लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने आग पर काबू पाया और घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर पहुंची प्रशासन की टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है।

यूपी में दो ने कर ली आत्मह’त्या
इससे पहले उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक शख्स ने गर्दन रेतकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने सुसाइड नोट में कोरोना के कारण आत्मह’त्या करने की बात लिखी थी। यूपी के ही बरेली से एक ऐसा ही मा’मला सामने आया था। बरेली जंक्शन पर एक युवक ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। युवक को कई दिनों से बु’खार था। बताते हैं वह जंक्शन पर आया उसने कहा भी कि मुझे कोरोना है। मुझे बचा लो। किसी ने ध्यान नहीं दिया। युवक ट्रैक पर लेट गया, इसी बीच मालगाड़ी आ गई और उसकी मौ’त हो गई।






Leave a Reply