मुजफ्फरपुर – शहर के टावर चौक पर महाराजा होटल सामने लगी आग बताया जा रहा है शार्ट सर्किट लगने से आग लगी है, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्लास्टिक और झाड़ू का गोदाम होने के कारण प्लास्टिक में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और जिला प्रशासन के समय पर आने के कारण एक बड़ा हादसा टला सका है। अभी तक नुकसान की कोई पुष्टि नहीं की गई है
शहर के नगर थाना अंतर्गत सरैयागंज टावर पर महाराजा स्वीट्स के सामने एक मकान में देर शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से पुरे मकान मे फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मकान मे प्लास्टिक के समानों का गोदाम था. जिस वजह से बड़ी तेजी से आग फ़ैल गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग की भयावहता देखते हुए दमकल की और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. आधे घंटे की मशक्कत और चार दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। और ना ही आग से हुए नुकसान का पता चल पाया है।







Leave a Reply