Breaking News

पटना के कबाब महल रेस्टोरेंट में भीषण अगलगी:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मियों ने खाना खा रहे लोगों को खींचकर निकाला

कंकड़बाग मेन रोड में गुरुवार की देर रात कबाब महल रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। जब तक दमकल की गाड़ी आती आग रेस्टोरेंट के बगल में स्थित सिल्क नाम के पकड़े दुकान में भी लग गई।

रेस्टोरेंट में फॉल्स सीलिंग, सिलेंडर, लकड़ी के सामान सहित अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना के वक्त करीब एक दर्जन लोग खाना खा रहे थे। कुछ अपने ऑर्डर का इंतजार कर रहे थे। किचन में काम कर रहे कर्मियों और रेस्टोरेंट के अन्य स्टाफ ने ग्राहकों को

खींचकर बाहर निकाला। आग तेजी से फैली और पास के सिल्क नाम के कपड़े दुकान को भी अपने चपेट में ले ली। हालांकि तक तक दमकल मौके पर आ गई और आदित्य विजन को आग की चपेट में आने से बचा लिया।

रेस्टोरेंट के एक कर्मी ने बताया कि वे कुछ स्टाफ किचन में काम कर रहे थे। तभी सिलेंडर के पाईप में आग लग गई। जब तक वहां के कर्मी कुछ समझ पाते आग फैलने लगी। सभी भागकर बाहर निकले। अभी दमकल आई भी नहीं थी कि एक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और आग फैल गई। रेस्टोरेंट का काम करने वाले ठेला चालक किशोर ने कहा कि सिलेंडर के फटने से ही आग फैली है। खाना खा रहे विवेक ने कहा कि आग इतना भयावह हो गया कि हमलोग गिरते हुए वहां से भागे।

3 सिलेंडर ब्लास्ट, 4 घंटे तक दहशत में रहे लोग

किचन में कई सिलेंडर रखे थे। एक एक कर सिलेंडर ब्लास्ट करने लगा। सिलेंडर ब्लास्ट करने की वजह से आग तेजी फैली और स्थिति भयावह हो गई। एक एक कर तीन सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। आग की तेज लपट के कारण बगल में स्थित जगजीवन प्लाजा का पाइप और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

सिलेंडर के ब्लास्ट करने से अपार्टमेंट के कई खिड़कियों का सीसा फूट गया। लगातार सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण आसपास के लोग चार घंटे तक दहशत में थे। अपार्टमेंट के लोगों का आरोप है कि जहां रेस्टेरोंट खुला है वहां पहले एक रास्ता हुआ करता था। पहले भी यहां आग लग चुकी है। दहशत का आलम यह था कि 525 फ्लैट के लोग घंटों सड़क पर बैठे रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.