MUZAFFARPUR : कोरोना वायरस को लेकर जिले में जिला प्रशासन द्वारा काफी तैयारियां चल रही है. जिले के लोग लॉकडाउन हैं. बावजूद कई लोग डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन, दवा की पुर्जी, दूध व अन्य आपातकालीन कार्य बता कर सड़कों पर दिखें, जबकि प्रशासन द्वारा पूर्व में ही बता दिया गया है की सभी आवश्यक कार्य सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें. प्रशासन द्वारा दैनिक वस्तुओं की होम डिलीवरी की सुविधा बहाल कर दी गई है. सब्जी और किराना की दुकाने सुबह से संध्या 6 बजे तक ही खुली रहेंगी.

लॉक डाउन के अनुपालन हेतु जिले के चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कइयों से पूछताछ की, संतोषजनक जवाब ना मिलने और अनावश्यक घूमने वालों पर सख़्ती बरतते हुए उठक बैठक कराया गया और घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई.
सरकार द्वारा घोषित 21 दिनों के लॉक डाउन का अनुपालन कराने हेतु जिले के सभी चौक चौराहों पर पुलिस टीम तैनात है, वहीं थाना की गश्ती पार्टी, टाइगर मोबाइल के जवां घूम घूम कर लॉक डाउन का अनुपालन कराते हुए लोगों से अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने की अपील कर रहे हैं. जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार समेत अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार व पश्चिमी अनिल कुमार दास पुलिस उपाधीक्षक नगर राम नरेश पासवान व पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद के साथ सड़कों पर भ्रमणशील है और मुनाफाखो’री और जमाखो’री की शि’कायत पर का’र्रवाई कर रहें हैं.

बता दें की आने वाले कुछ दिन महत्वपूर्ण हैं, हम सबों को सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए घरों के अंदर रहने की जरुरत है. नगर निगम द्वारा वार्ड पार्षदों की निगरानी में वार्डों में फॉगिंग और दवा का छिड़काव किया जा रहा है. वहीं जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत जिले के अलग अलग इलाकों के किराना स्टोर्स का मुआयना किया और विक्रेताओं को अपने होने दुकानों के बाहर दर तालिका लगाने के निर्देश दिए.
जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर के आदेश के आलोक में आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा सामुदायिक रसोईघर की शुरुआत की गई है, जहाँ जिले में फंसे लोग, गरीब-लाचार और रिक्शा-ठेले वालों हेतु निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है. सुबह 11:00 बजे और शाम को 6:30 बजे से सामुदायिक रसोईघर में भोजन कराने की व्यवस्था है, जहाँ कई लोग प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था का लाभ उठा रहें हैं. एक-दो दिनों में कम्युनिटी किचन सेंटर तीनों नगर निकायों में तथा अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर भी शुरू की जाएगी.
जिला अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार दिनांक फायर कर्मियो के द्वारा जिले के विभिन्न इलाकों में दवाई का छिड़काव किया जा रहा है.








Leave a Reply