लॉकडाउन का उ’ल्लंघन कर बारात लाना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। कोरोना संक्रमण की आशंका के बीच भीड़ जुटने पर पुलिस ने दूल्हे और काजी समेत आठ लोगों को गिर’फ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उन्हें सख्त हिदायत के साथ जमानत दे दी गयी। घट’ना गुरुवार देर रात की है।
खटीमा पुलिस को रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि इस्लाम नगर वार्ड नंबर तीन में अब्दुल रजाक के घर में भीड़ इकट्ठी है, सूचना मिलते ही खटीमा पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा अब्दुल रजाक के घर में उसकी पुत्री नजाकत की बारात आई है, बारात किच्छा तहसील के सिरौलीकला गांव आई थी।

पुलिस दूल्हे सलीम पुत्र फहीम व शादी करा रहे काजी सहित दोनों पक्षो के आठ लोगों को गिर’फ्तार कर कोतवाली ले आयी। धारा 188 का उ’ल्लंघन करने पर गि’रफ्तार किए गए 8 लोगों के खि’लाफ मुक’दमा दर्ज कर लिया गया।कोतवाल खटीमा संजय पाठक का कहना है कि पुलिस को इस्लाम नगर वार्ड नंबर 3 में एक स्थान पर भीड़ इकट्ठी होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति के हो रही शादी को रुकवा कर दूल्हे सहित आठ लोगों को धारा 188 के उ’ल्लंघन करने पर गि’रफ्तार कर लिया है।
कोरोना के लिहाज से संवेदनशील है इस्लामनगर
इस्लामनगर क्षेत्र कोरोना संक्रमण के लिहाज से काफी संवेदनशील है। ये वही जगह है जहां दो दिन पचले आठ कोरोना सं’दिग्ध मिले थे। इन सभी को नागरिक अस्पताल में इन्हें ब्लड बैंक में बने आइसोलेशन वार्ड में अलग से रखा गया है। इसके बाद इस्लामनगर में किसी भी व्यक्ति को बाहर से जाने और वहाँ के लोगों के बाहर जाने पर पूरी तरह रोक लगायी गयी है।






Leave a Reply