Breaking News

अतिक्रमण हटाने गए थे….तिरंगे पर चला दी JCB,बेगूसराय में कब्जा हटाने गई थी टीम

बेगूसराय में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। यहां नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान बड़े अफसरों की मौजूदगी में JCB से तिरंगे को नीचे गिराया दिया गया। निगम के अफसर चाहते तो पहले तिरंगे को उतार लेते इसके बाद अपनी कार्रवाई कर सकते थे, लेकिन किसी अफसर का इस पर ध्यान नहीं गया। इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि JCB का ड्राइवर दुकान तोड़ने के दौरान तिरंगे पर भी JCB चला रहा है।

नगर निगम की टीम जिला प्रशासन और पुलिस के साथ ट्रैफिक चौक से लेकर पावर हाउस तक बनी अवैध झोपड़ियों पर कार्रवाई करने पहुंची थी। ये झोपड़ियां एनएच-31 के पास हैं। सभी जगहों पर जिला प्रशासन की तरफ से जेसीबी चलाकर दुकान और अवैध तरीके से बने घर को तोड़ा गया। इस दौरान वहां एक दुकान पर तिरंगा झंडा लगा हुआ था। उस झंडे को भी जेसीबी से तोड़ दिया गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से तिरंगे को अपमान किया जा रहा है।

एनएच-31 के पास बने दुकान और अवैध तरीके से घर को तोड़ा गया।

एनएच-31 के पास बने दुकान और अवैध तरीके से घर को तोड़ा गया।

इस कार्रवाई में दल बल के साथ नगर थाना अध्यक्ष, सदर बीडीओ, सीओ और एनएच-31 पर बना रहे ड्रेन और ब्रिज के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कई सालों से लोगों ने यहां कब्जा कर रखा था। नोटिस के बाद ये कार्रवाई की जा रही है। सभी को पहले से खाली करने के लिए बोल दिया गया था।

कार्रवाई के दौरान कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

कार्रवाई के दौरान कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

इस कार्रवाई में कई दुकानों को भी तोड़ा गया है। दुकानदारों का कहना है कि हम सालों से यहां फल, सब्जी बेच रहे थे। अब हमारे सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन को हमारे लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। बताते चलें कि जिला प्रशासन इन लोगों को लगातार अल्टीमेटम दे रहा था। कई बार अपील भी की गई कि लोग सड़क से अतिक्रमण हटा लें, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने नजरअंदाज करते रहे। जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उस जगह से अतिक्रमण मुक्त कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.