मुजफ्फरपुर में महागठबंधन उम्मीदवार के नामांकन समारोह में शामिल होने पहुंचे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कुढ़नी में महागठबंधन उम्मीदवार की जीत को लेकर वे जितने आश्वस्त दिखे, वहीं भाजपा को हराने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी जोर लगाने को कहा। इसके बाद मंच से ही उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
कहा कि BJP के एक नहीं कई नाम हैं। कुछ दिन पहले हमसे एक साथी ने कहा भाजपा के और भी कई नाम हैं। हमने उनसे पूछा कि क्या नाम है बताइए। उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग जुटकर मटन खाएं तो मटन पार्टी, चिकेन खाएं तो चिकेन पार्टी, चाय पिएं तो चाय पार्टी और कुछ लोग जुटकर भारत की जनता को खाएं तो भारतीय जनता पार्टी। उनकी इस बात को सुनते ही कार्यकर्ताओं ने खूब हंसी और ताली बजाकर उनकी बातों का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि इसलिए इस देश की जनता को बचाना है तो सब लोग एकजुट होकर काम कीजिए। कुढ़नी से भाजपा को मुक्त कराइए और मनोज कुशवाहा को भारी बहुमत से जीत दिलाइए। कार्यकर्ताओं ने जमकर ताली बजाते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सब लोग एकजुट हो जाइए। यही सही वक्त है।
ललन सिंह ने भी बताया था भाजपा का नया नाम
बता दें कि इससे पूर्व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी भाजपा का नया नाम बताया था। उन्होंने कहा था कि BJP का मतलब बड़का झूठा पार्टी है। ये पार्टी सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है और इतना झूठ बोलती है कि सब सच लगने लगता है।
महागठबंधन उम्मीदवार के नामांकन के बाद सभी नेता मंत्री सिर्फ भाजपा के नामकरण में जुटे रहे। कुढ़नी उपचुनाव में मंहगाई, शिक्षा और बेरोजगारी का मुद्दा भी खूब उठाया। ललन सिंह ने 2024 में भाजपा मुक्त देश बनाने की बात तक कह डाली।



Leave a Reply