दु’र्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि 6 दिनों से रामबाग चौक का पंप नही चल रहा था, स्टार्टर में लाइन आ रहा था फिर भी पानी का प्रवाह नहीं हो रहा था, कल मिस्त्री को बुलाया गया तो मिस्त्री बोला स्टार्टर में लाइन आ रहा है हो सकता है पंप जल गया हो, आज मिस्त्री जब मोटर के पास पहुंचा तो वहां का दीवाल टू’टा हुआ था,पाइप निकालने के क्रम में बिजली का तार क’टा हुआ था.

बगलगीर महिला ने बताया पांच 6 दिन पूर्व रात में धम धम का आवाज हुआ था ।किसको दो’ष दें हम लोग जब स्थानीय लोगों की मिलीभगत से इतनी बड़ी घ’टना का अंजाम दिया जाता है और किसी को इस बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया साझा करने की कृपा करें पूर्व के दिनों में जब मोटर पंप चला था तो माननीय वार्ड पार्षद ने अपने निजी कोष से सबसे अच्छे कंपनी का मोटर पंप दिया था ।दुर्भाग्य देखिए आगे क्या होता है…








Leave a Reply