Breaking NewsODISHA

BreakingNews: ओडिशा में बनेगा देश का सबसे बड़ा 1000 बेड वाला कोरोना अस्पताल, जानें…

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्र’मितों को देखते हुए ओडिशा सरकार कोरोना संक्रमितों के लिए देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने जा रहा है। इस अस्पताल में सिर्फ कोरोना पी’ड़ितों को इ’लाज किया जाएगा। इस अस्पताल में 1000 बेड की क्षमता होगी और यह दो सप्ताह के भीतर तैयार होकर संचालित होगा। अस्पताल के निर्माण के लिए ओडिशा सरकार, कॉर्पोरेट और मेडिकल कॉलेजों के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ है। गौरतलब हो कि देश में कोरोना वायरस महामा’री का प्र’कोप बढ़ता ही जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक इससे 649 लोग सं’क्रमित हो चुके हैं और 14 लोगों की मौ’त हो चुकी है। 

गुरुवार को कश्मीर, महाराष्ट्र और गुजरात में एक-एक शख्स की मौ’त हुई है। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभा’वित है जहां अभी तक इसके 124 मा’मले आ चुके हैं। लखनऊ में चार, महाराष्ट्र में दो, एमपी  में पांच, छत्तीसगढ़ में पांच, राजस्थान और बिहारमें दो-दो नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच सरकार ने एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। 

वहीं, भारत सरकार ने कोरोना वायरस महामा’री के मद्देनजर दवाओं की घर-घर पहुंचाने को अनुमति दी। भारत के राजपत्र में जल्द ही इसकी अधिसूचना प्रकाशित कर दी जाएगी।

ममता बनर्जी ने 18 मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लॉकडाउन के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पश्चिम बंगाल के लोगों के संबंध में 18 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने सीएम से अपील की है कि इन लोगों को जरूरी और बु’नियादी सुविधाएं मुहैया की जाएं।

राहुल गांधी ने केंद्र द्वारा घोषित राहत पैकेज की तारीफ की
कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता पैकेज की आज घोषणा की गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस सही दिशा में पहला कदम बताया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इंडिया लॉकडाउन का खामियाजा भुगत रहे किसानों, दैनिक वेतन भोगियों, मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए राहत की घोषणा कर सही कदम उठाया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.