Breaking News

कर्ज के चलते परिवार के 6 लोगों ने दी जान:नवादा में पति-पत्नी और 4 बच्चों ने खाया जहर

नवादा में कर्ज के चलते बुधवार को एक ही परिवार के 6 लोगों ने जान दे दी। न्यू एरिया मोहल्ले के केदार लाल गुप्ता ने देर रात अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ जहर खा लिया। सभी जमीन पर तड़पते रहे। इसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। वहां एक-एक कर सभी ने दम तोड़ दिया।

मरने से पहले एक बेटे ने बताया कि हमने कर्ज के चलते जहर खा लिया है। वहीं पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है। मरने से पहले परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता ने एक दिन पहले 2 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था।

मरने वालों में से घर के मुखिया 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता, 47 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी, बेटा 16 वर्षीय प्रिंस, बेटी 20 वर्षीय शबनम कुमारी, बेटी 17 वर्षीय गुड़िया कुमारी शामिल है।

20 साल की शबनम की फाइल फोटो।

20 साल की शबनम की फाइल फोटो।

अस्पताल में 14 घंटे बाद अपना दम तोड़ने वाली बेटी साक्षी ने बताया कि पापा ने 4-5 लोगों से 12 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। पापा रोज ब्याज भी देते थे। कर्ज को लेकर घर में झगड़े होते थे। महाजन बार-बार परेशान करता था।

जानकारी के अनुसार मृतक घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का दुकान चलाते थे। कर्ज से तंग आकर शहर की कृषि फार्म की मजार के पास जाकर सभी ने जहर खा लिया जिसके कारण सभी की मौत हो गई।

16 साल के प्रिंस ने मरने से पहले बताया कि कर्ज के चलते हमने जहर खा लिया है।

16 साल के प्रिंस ने मरने से पहले बताया कि कर्ज के चलते हमने जहर खा लिया है।

मृतक प्रिंस कुमार मरने से पहले बताया कि बाजार से कुछ लोगों से कर्ज लिया था और हम लोग को काफी प्रताड़ित कर रहा था। हम लोग पैसा वापस करने को लेकर थोड़ा समय मांगा, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। बार-बार धमकी दे रहे थे, जिसको लेकर हम लोगों ने जहर खा लिया।

केदार लाल गुप्ता और उनकी पत्नी अनिता कुमारी की फाइल फोटो।

केदार लाल गुप्ता और उनकी पत्नी अनिता कुमारी की फाइल फोटो।

मरने से पहले घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता ने बताया कि महाजन रुपए वापस करने को लेकर गाली-गलौज और धमकी दे रहा था। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दिया गया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को सदर अस्पताल ले आई। सबसे अंतिम में 16 वर्षीय पुत्री साक्षी ने भी पावापुरी विम्स में दम तोड़ दिया। 14 घंटे तक वह अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जंग करती रही।

पूरे मामले पर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि मामले की तहकीकात की जा रही है अब तक 6 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.