तकरीबन 33 करोड़ की जनसंख्या वाले अमेरिका में कोरोना वायरस खत’रनाक रूप से बढ़ता जा रहा है. तेजी से आते नए मा’मलों और लगातार बढ़ती मृतकों की संख्या अमेरिका के लिए बड़ा ख’तरा बन चुका है. कोरोना के सबसे अधिक पॉजिटिव केसों के मा’मलों में अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कोरोना म’रीजों की संख्या बढ़कर 81,321 हो गई है. अमेरिका में बृहस्पतिवार को 13968 नए पॉजिटिव मामले सामने आए. यहां अब तक 1177 मौ’तें हुई हैं.अमेरिका ने कोरोना वायरस के म’रीजों के मामले में चीन और इटली को पीछे छोड़ दिया है. इटली में अब तक 80,539 और चीन में 81,285 कोरोना के पॉजिटिव मा’मले सामने आए हैं.
न्यूयॉर्क इस बीमा’री के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है. शहर के विशाल कन्वेंशन सेंटर को अस्पताल में बदला जा रहा है. राज्य में 350 से अधिक मौ’तें हो चुकी हैं. यूरोप में स्पेन ऐसा देश है, जहां इसका प्रकोप सबसे तेजी से फैल रहा है. ट्रंप ने कोरोना महामा’री को राष्ट्रीय आ’पदा घो’षित कर दिया है और न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, वॉशिंगटन, आयोवा, लुसियाना, नॉर्थ कैरोलिना, टेक्सस और फ्लोरिडा के लिए प्रमुख आ’पदा घोषणाओं को मंजूरी दी है. हाल के इतिहास में संभवत: यह पहली बार है जब छह से अधिक राज्यों में जन स्वास्थ्य पर प्रमुख आपदा घोषणाओं को मंजूरी दी गई है.

10 करोड़ से अधिक अमेरिकी बंद जैसे हा’लात में रह रहे हैं जिसका देश की अर्थव्यवस्था पर विध्वंसकारी असर पड़ रहा है. इस बीमा’री के कारण यूरोप और न्यूयॉर्क की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी हैं. अमेरिका में कारोबारियों,अस्पतालों और सामान्य नागरिकों की मदद करने के लिए अभूतपूर्व 2,200 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज को मंजूरी दी गयी है. इस योजना में हर वयस्क को 1,200 डॉलर और बच्चे को 500 डॉलर दिए जाएंगे.
वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्र’मितों की संख्या गुरुवार को पांच लाख के पास पहुंच गई. इस बीच 33 लाख अमेरिकियों ने एक सप्ताह के अंदर बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है. इससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का पता लगता है. दुनिया भर में कम से कम 2.8 अरब लोग यानी धरती की एक तिहाई से अधिक आबादी पर लॉकडाउन की वजह से यात्रा करने पर रोक लगी हुई है.
उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस के खि’लाफ लड़ाई में कीमती समय ब’र्बाद करने के लिए दुनिया के नेताओं को फटकार लगाई और कहा कि हमने पहले मौके को गंवा दिया और अब यह दूसरा अवसर है जिसे नहीं गंवाना चाहिए. कोरोना के कारण दुनिया में 22,000 से अधिक लोगों की मौ’त हो चुकी है.








Leave a Reply