मुजफ्फरपुर में बाइक सवार 2 बदमाशों ने युवती से छेड़खानी की। कहा- कॉल किया करो…कभी-कभी किया करो…तुम बात नहीं करोगी तो तुम्हारे परिजन को जान से मार देंगे। भाई ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसपर पिस्टल तान दिया। मामला मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हत्था ओपी इलाके का है।
सोमवार को एक छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मंगलवार को बदमाशों ने भाई के साथ मारपीट की। हल्ला हंगामा होने पर ग्रामीणों के मदद से आरोपी युवकों को पकड़ लिया गया। फिर, मामले की सूचना हत्था ओपी की पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्टल व बाइक जब्त किया गया है। मामले मे छात्रा के पिता ने पुलिस को आवेदन सौंपा है।
यह है पूरा मामला
छात्रा ने बताया कि दो युवक छेड़खानी करते है। इसको लेकर वह बीच मे कोचिंग भी जाना छोड़ दी थी। सोमवार को दोनों बाइक से आए और कहे कि तुम बात क्यों नही करती हो…तुम बात नहीं करोगी तो सबको जान से मार देंगे। पुल के पास बोला की कॉल किया करो। मैंने मना किया तो कहा कभी कभी कर लिया करो…। इसपर वह अपने भाई को मामले से अवगत कराई। इसके बाद भाई के साथ मारपीट की गई।
छात्रा के भाई ने बताया कि वह पूसा कोचिंग पढ़ने जा रहा था। इसी बीच पटसारा गांव के दो युवक बहन के साथ छेड़खानी करने लगे। इसकी जानकारी उसे मिली। उसने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। मंगलवार को बंदूक के कुंदे से भी मारपीट की गई। नोकझोंक के बीच परिजन एवं ग्रामीण जुट गए। युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मामले में ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि दो युवकों को पकड़ा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।



Leave a Reply