Breaking News

छपरा-बलिया रूट पर मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन:मेला यात्रियों के लिए चलेगी ट्रेन, जानिए इन गाड़ियों का शिड्यूल

छपरा के मांझी गौतमस्थान-बकुलहा,बलिया (ददरी मेला) तथा तुर्तीपार लार रोड-बेल्थरा रोड में कार्तिक पूर्णिमा मेला लगने के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा एवं मेले में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 07 एवं 08 नवम्बर, 2022 को दो दिन कार्तिक पूजा अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।

पूजा विशेष गाड़ी छपरा से बलिया के बीच मे चलाई जाएगी। इसके अलावा बलिया मऊ और बलिया भटनी के बीच भी ट्रेन का संचालन होगा। सेमरिया गौतमस्थान, मांझी और दादरी के लोगों को इससे विशेष लाभ मिलेगा।

गाड़ी संख्या – 05105 छपरा-बलिया कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 07 नवंबर दिन सोमवार को छपरा से 22:15 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए बलिया 23:50 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या – 05106 बलिया-छपरा कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 08 नवंबर दिन मंगलवार को बलिया से 03:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 23:50 बजे छपरा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या – 05107 बलिया-मऊ कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 07 नवंबर​​​​​​​ दिन सोमवार को बलिया से 23:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए दूसरे दिन 00:40 बजे मऊ पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या – 05108 मऊ -बलिया कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 08 नवंबर​​​​​​​ दिन मंगलवार को मऊ से 02:30 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 04:00 बजे बलिया पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या – 05111 औड़िहार-मऊ-भटनी कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक 07 नवंबर​​​​​​​ दिन सोमवार को से 22:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव लेते हुए दूसरे दिन 01:45 बजे भटनी पहुंचेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.