Breaking News

बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज:बांका सबसे ठंडा जिला, न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री; पटना में भी रात का पारा गिरा

बिहार में मौसम का बदलाव लगातार जारी है। ठंड को लेकर मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। राज्य में कभी 2 डिग्री सेल्सियस पारा गिर रहा है तो कभी 2 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ जा रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में कोहरे की स्थिति लगातार बढ़ रही है। शहरों में भी सुबह और रात में कोहरा दिख रहा है। हालांकि मौसम बिल्कुल साफ है वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

ग्रामीण इलाकों में कोहरे की स्थिति लगातार बढ़ रही है।

ग्रामीण इलाकों में कोहरे की स्थिति लगातार बढ़ रही है।

अब पछुआ की जगह पुरवा हुई हवा बह रही

उत्तर बिहार पछुआ हवा की जगह आप राज्य के कई इलाकों में पूरवा हवा बह रही है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पछुआ हवा की वजह प्रदेश में लगातार शुष्क वातावरण देखने को मिल रहा था, वहीं अब पुरवा हवा चलने से स्थिति बदल गई है। इसी वजह से बिहार के सभी जिलों में दिन का पारा 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 14 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को बांका सबसे ठंडा रहा है। जहां पर अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और रात का तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया।

पटना में रात में तीन डिग्री तक गिरा तापमान

पटना में पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान स्थिर है। वही इसी दौरान रात के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई शनिवार के दिन दोपहर तक तापमान सामान्य रहा और उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की गई है। पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और रात का तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान 8 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। इससे शाम होते ही मौसम सर्द हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.