लॉक डाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर घूम रहे युवकों को पुलिस ने सड़क पर सजा दी। पुलिस ने ऐसे लोगों को मुर्गा बनाकर उठक बैठक लगवाई। साथ ही अगली बार सड़क पर घूमते दिखाई देने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। गुरुवार को लॉक डाउन के दौरान पुलिस अन्य दिनों से अधिक अलर्ट दिखी। पुलिस ने जगह-जगह बेवजह सड़कों में घूम रहे लोगों को पकड़कर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही उन्हें मुर्गा बनाकर उठक बैठक लगवाई। वही आज खुले मेडिकल स्टोरों की संख्या भी कम रही। पुलिस ने पेट्रोल पंप भी बंद करा दिए।







Leave a Reply