Breaking News

BPSC DPRO परीक्षा की तिथि में हो सकता है बदलाव:सिलेबस को लेकर उठ रहे सवाल, 16 से 18 नवंबर को होनी है परीक्षा

बीपीएससी से होने वाली सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) की परीक्षा तिथि बढ़ाई जा सकती है। दरअसल कुछ छात्रों ने लेट से और अधूरा सिलेबस अपलोड होने को लेकर विभाग को एक पत्र लिखा है। बता दे कि अभी तक डीपीआरओ की परीक्षा 16 नवंबर से 18 नवंबर तक घोषित की गई लेकिन अब इसके तिथि में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कुछ अभ्यर्थियों के द्वारा लेट से सिलेबस अपलोड होने का मुद्दा उठाया गया है। बताया जा रहा है कि पटना विश्वविद्यालय का जो सिलेबस डाला गया है वह अधूरा और पुराना है। जिसके बाद अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति है। अभ्यर्थियों का कहना है की 21 दिन पहले एडमिट कार्ड लोड करने का नियम है। बीपीएससी की ओर से मेंस परीक्षा का सिलेबस मुख्य परीक्षा के कुछ दिन पहले अपलोड किया जा रहा है।वह भी अधूरा है। ऐसे में दर्जनों छात्रों ने आयोग को ईमेल करके भी परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।

बढ़ सकती है परीक्षा की तिथि

सूत्रों की मानें तो इस मामले में बीपीएससी ने एक पत्र भी लिखा है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि डेट बढ़ सकती है या नहीं, लेकिन सूत्रों की माने तो यह लगभग तय है कि बीपीएसई डीपीआरओ की परीक्षा की तिथि मैं बदलाव किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.